Shivpuri News: तहसीलदार को जान से मारने की धमकी देने वालों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बदरवास तहसील के ग्राम सडबूढ़ स्थित सिंध नदी घाट पर बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार को धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अवैध निर्माण को जमींदोज करने के साथ हथियार जब्त कर लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, तहसीलदार सचिन भार्गव राजस्व अमले के साथ सिंध नदी क्षेत्र में अवैध उत्खनन की शिकायतों की जांच और कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई और अधिकारियों को धमकी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कराई गई।कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रशासन ने अवैध उत्खनन से जुड़े तथ्यों की जांच कर प्रकरण तैयार किया है। ये भी पढ़ें-रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, तहसीलदार और राजस्व अमले को दी गोली मारने की धमकी संयुक्त कार्रवाई के दौरान सिंध नदी घाट तक पहुंचने के लिए बनाया गया अवैध रास्ता ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को भी जमींदोज किया गया। प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन पर कब्जा और अवैध गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से मिले हथियार को भी जब्त कर लिया गया है। प्रशासन ने संबंधित हथियार के लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि सरकारी अमले को धमकी देने और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने स्पष्ट कहा है कि जिले में अवैध उत्खनन, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।इस कार्रवाई को जिले में अवैध उत्खनन और रेत माफिया के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था और शासकीय कार्यों में बाधा डालने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 19:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shivpuri News: तहसीलदार को जान से मारने की धमकी देने वालों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Shivpuri #SubahSamachar