Chamoli News: एडीएम ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

गोपेश्वर। अपर जिलाधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश ने शनिवार को ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने वेयर हाउस में सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन यंत्रों, अलार्म सिस्टम और अन्य सुरक्षा उपकरणों के संचालन की गहनता से जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सुरक्षा उपकरण क्रियाशील रखें और सुरक्षा मानकों का नियमित रूप से परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि मदन लोहनी, आप के प्रतिनिधि अनूप रावत सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 17:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: एडीएम ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण #ADMInspectedTheEVMWarehouse. #SubahSamachar