Aligarh News: आदित्य बने एएमयू स्ट्रेंथ चैलेंज के चैंपियन

एएमयू जिम्नेजियम हॉल में आयोजित इंटर स्कूल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजा महेंद्र प्रताप सिंह एएमयू सिटी स्कूल के आदित्य कुमार ने 425 किलोग्राम भार उठाकर एएमयू स्ट्रेंथ चैलेंज का खिताब जीता। यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक के सैयद अयान अहमद 380 किलोग्राम भार उठाकर दूसरे स्थान पर रहे। टीम चैंपियनशिप में सैयद हामिद अली सीनियर सेकेंडरी स्कूल 32 अंकों के साथ प्रथम, एएमयू सिटी स्कूल 19 अंकों के साथ द्वितीय और यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक 11 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा। 55 किलोग्राम वर्ग में कुनैन रजा, 60 किलोग्राम में अरीब आबिद और 65 किलोग्राम में धर्मेंद्र सिंह मालान ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिमखाना क्लब की अध्यक्ष प्रो. इफ्फत असगर ने किया। इस दौरान वरिष्ठ जिम्नेजियम प्रशिक्षक मजहर उल कमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 03:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Aligarh news AMU



Aligarh News: आदित्य बने एएमयू स्ट्रेंथ चैलेंज के चैंपियन #AligarhNews #AMU #SubahSamachar