Ambala News: अजमेर-अमृतसर और एकता एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच
अंबाला। भीषण गर्मी और छुट्टियों के मौसम में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को क्लीयर करने के लिए कई मुख्य ट्रेनों में अस्थाई रूप से अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है।रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह व्यवस्था जून से जुलाई 2026 के बीच प्रभावी रहेगी। दिल्ली, जयपुर, अमृतसर, बीकानेर, जोधपुर और अंबाला रूट पर चलने वाले यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।इन प्रमुख ट्रेनों में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्याट्रेन नंबर 22471/22472 दिल्ली-सराय रोहिल्ला-बीकानेर में 1 थर्ड एसी और 1 स्लीपर कोच बढ़ाया जाएगा। बीकानेर से यह व्यवस्था 1 जून से 30 जून तक और दिल्ली से 3 जून से 2 जुलाई तक लागू रहेगी। इसी प्रकार 20473/20474 दिल्ली-उदयपुर चेतक एक्सप्रेस रूट पर भी यात्रियों की राहत के लिए 1 थर्ड एसी और 1 स्लीपर कोच अस्थाई रूप से जोड़ा जाएगा। जबकि 12985/12986 जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर में 1 एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार कोच, 22491/22492 जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर में 1 सेकेंड एसी और 1 थर्ड एसी कोच की बढ़ोतरी की जाएगी।----इन मार्गों पर भी मिलेगी राहतअधिसूचना के मुताबिक ट्रेन नंबर 19611/19614 अजमेर-अमृतसर, 14735/14736 श्री गंगानगर-अंबाला, 12482/12481 दिल्ली-श्री गंगानगर और ट्रेन नंबर 14731/14732 दिल्ली-बठिंडा मार्गों में भी स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच बढ़ाए जाएंगे।--इनमें भी मिलेगी सुविधारेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 14795/14796 भिवानी-कालका, 14734/14733 जयपुर-बठिंडा और 54704/54703 जयपुर-बठिंडा में भी सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जा रहे हैं ताकि जनरल टिकट यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 23:24 IST
Ambala News: अजमेर-अमृतसर और एकता एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच #AdditionalCoachesToBeAddedToAjmer-AmritsarAndEktaExpress #SubahSamachar
