Dehradun: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की प्रेस कांफ्रेंस, सात जुलाई से मतदान केंद्रों का पुनर्निर्धारण
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने आज शनिवार को प्रेसकांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सात जुलाई से मतदान केंद्रों का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। एक मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। ये भी पढे़ंUttarakhand:क्यूआर कोड स्कैन करके सीधे परीक्षा केंद्र की मिलेगी लोकेशन, UKPSC ने तैयार किया सिस्टम 71 लाख 16 हजार मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म दिए गए हैं। आठ लाख 41 हजार ऐसे हैं जिनका फॉर्म नहीं दिया जा सका। वे या तो उपलब्ध नहीं या मृतक हैं। राजनीतिक दलों से भी अनुरोध किया गया कि अपने बीएलए की मदद से ऐसे लोगों को तलाश कराएं। 1950 पर जानकारी ले सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 11:59 IST
Dehradun: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की प्रेस कांफ्रेंस, सात जुलाई से मतदान केंद्रों का पुनर्निर्धारण #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Sri #AdditionalChiefElectoralOfficer #SriUttarakhand #SubahSamachar
