Panipat News: हरिद्वार के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें
पानीपत। रोडवेज ने 30 जुलाई से शुरू होने वाले सावन मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए तैयारी कर ली है। डिपो से हरिद्वार रूट पर अतिरिक्त बसोंं को चलाया जाएगा। इसके लिए करीब 20 बसों के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से परमिट लिए गए हैं। इनके साथ डिपो से हरिद्वार रूट पर बसों की संख्या बढ़कर 35 हो जाएंगी।पानीपत-हरिद्वार रूट पानीपत डिपो के लिए कमाई वाला सबसे बड़ा रूट है। डिपो की इस रूट पर हर रोज 15 बसें चलाई जाती हैं। इसमें दो एसी शामिल हैं। अब राजस्थान और प्रदेश के अन्य जगहों से कांवड़ लेने के लिए कांवड़िए हरिद्वार जा रहे हैं।प्रदेश के अन्य जिलों के कांवड़ियों के जाने से आने वाले दिनों में इनकी संख्या और भी बढ़ जाएगी। ऐसे में बसों की मांग बढ़ जाएगी। रोडवेज ने इस स्थिति से निपटने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 03:00 IST
Panipat News: हरिद्वार के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें #AdditionalBusesWillRunToHaridwar. #SubahSamachar
