Sonipat News: परिवार का भविष्य भी बर्बाद कर देता नशा

गोहाना। सेक्टर 7 स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में नियमित निशुल्क योग कक्षा का आयोजन किया गया। इसमें योग शिक्षक आजाद सिंह दांगी ने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं पूरे परिवार का भविष्य भी बर्बाद कर देता है। नशा ऐसी बीमारी है जो न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नष्ट करती बल्कि उसके पूरे परिवार को आर्थिक, सामाजिक और भावनात्मक रूप से बर्बाद कर देती है। व्यक्ति नशा पहले शौक में शुरू करता है और बाद में नशे का शौक कब शोक में बदल जाए इसका पता नहीं चलता। इस दौरान सुरेश पंवार, सुरेश धीमान, रणधीर राठी, कृष्णलाल पांचाल, विकास धीमान, ऋतिक डांगी, सुरेश कुमार, हवा सिंह व राजपाल राठी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 20:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: परिवार का भविष्य भी बर्बाद कर देता नशा #AddictionRuinsTheFamily'sFutureAsWell. #SubahSamachar