स्वास्थ्य और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है नशा : सतीश

नंगल (ऊना)। राजकीय उच्च विद्यालय दड़ोली में शनिवार को नशे के दुष्प्रभाव पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त प्रवक्ता सतीश शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने नशा क्या होता है, युवा इसकी चपेट में कैसे आते हैं, के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केमिकल नशा सामने नजर आता है जिसका अभिभावकों को पता चल जाता है परंतु बिहेवियर एडिक्शन सामने नहीं आती, जो केमिकल एडिक्शन से भी अधिक खतरनाक है। उन्होंने कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य बल्कि समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए सरकारी, गैर सरकारी संगठन तथा कई संस्थाएं लगी हुई हैं। लोगों में नशे के दुष्प्रभावों की जागरूकता होना अति आवश्यक है। शर्मा ने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए हम सबको एकजुट होकर आगे आना होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 19:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




स्वास्थ्य और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है नशा : सतीश #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar