UP: "फरवरी का महीना और यहां गर्मी लग रही है, पेड़ लगाइए" एक्टर संजय दत्त ने लोगों को पौधे लगाने की शपथ दिलाई

फिल्म एक्टर संजय दत्त रविवार को पर्यावरण जागरुकता के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा पहुंचे। जहां उनका स्वागत क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने किया। कार्यक्रम में संजय दत्त को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए संजय दत्त ने कहा कि लखनऊ से मेरा बहुत गहरा रिश्ता है। 1947 में विभाजन के बाद मेरे पिता सुनील दत्त जी यहां पर रहे थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 18:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: "फरवरी का महीना और यहां गर्मी लग रही है, पेड़ लगाइए" एक्टर संजय दत्त ने लोगों को पौधे लगाने की शपथ दिलाई #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #MlaRajeshwarSingh #SarojiniNagar #SubahSamachar