अभिनेता राम चरण और उपासना बने जुड़वा बच्चों के माता-पिता, चिरंजीवी ने साझा की खुशखबरी
अभिनेता राम चरण और पत्नी उपासना की जिंदगी में खुशियों दोगुनी हो चुकी हैं। उपासना ने दो जुड़वा बच्चों, एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया है। यह खबर चिरंजीवी ने शनिवार देर रात अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा की है। View this post on Instagram A post shared by Chiranjeevi Konidela (@chiranjeevikonidela) चिरंजीवी ने फैंस संग साझा की खुशियां राम चरण के पिता और अभिनेता चिरंजीवी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा करते हुए फैंस को बताया कि वह दादा बन गए हैं। वह पोस्ट में लिखते हैं, बहुत खुशी के साथ हम आपको यह बता रहे हैं कि राम चरण और उपासना को जुड़वां बच्चे हुए हैं, एक लड़का और एक लड़की। बच्चे और मां दोनों स्वस्थ हैं। इन नन्हे-मुन्नों का स्वागत करना और दादा-दादी बनने का सौभाग्य, हमारे लिए ईश्वर का आशीर्वाद है। वह पोस्ट में आगे लिखते हैं, आप सबकी प्रार्थना, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 01, 2026, 04:40 IST
अभिनेता राम चरण और उपासना बने जुड़वा बच्चों के माता-पिता, चिरंजीवी ने साझा की खुशखबरी #SouthCinema #National #RamCharan #UpasanaKamineni #SubahSamachar
