Alliance: कुणाल खेमू के शो 'अलायंस' में नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी; क्या सोहेल खान की भी होगी एंट्री?

कुणाल खेमू के शो 'अलायंस' की शुरुआत ओटीटी पर हो चुकी है। आज शुक्रवार 26 जून से शुरू हुए शो का फॉर्मेट काफी अलग है। इसमें 16 प्रतिभागी शामिल हुए हैं। गेम को बरकरार रखने के लिए और इससे जुड़े रहने के लिए इनमें मुकाबला होगा। दिलचस्प बात यह है कि हर बार एलिमिनेशन के बाद शो से नए प्रतिभागी जुड़ेंगे। बनिजे एशिया (Banijay Asia) द्वारा प्रोड्यूस किए गए इस शो में 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट शामिल हैं, जो असल जिंदगी में पहले से जाने-पहचाने लोगों के साथ शो में आते हैं। क्या होगा शो का फॉर्मेट इन जोड़ियों में परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और जाने-पहचाने चेहरे शामिल हैं। आज जारी हुए शो के नए प्रोमो में इस बात का साफ पता चलता है कि जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ेगा, इन रिश्तों की परीक्षा होगी। सामने आए प्रोमो में प्रतिभागी जोड़ियों में प्रतिस्पर्धा करते हुए दिख रहे हैं, जिसके बाद उन्हें बताया जाता है कि आखिर में हर खिलाड़ी को अपने लिए खेलना होगा। इसमें यह भी इशारा किया गया है कि हर हफ्ते अलायंस (गठबंधन) बदलेंगे, और कॉम्पिटिशन के आगे बढ़ने के साथ कंटेस्टेंट नई टीमें बनाएंगे और पुरानी टीमें तोड़ेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 16:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Alliance: कुणाल खेमू के शो 'अलायंस' में नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी; क्या सोहेल खान की भी होगी एंट्री? #Bollywood #Television #Entertainment #National #Alliance #AllianceShow #AllianceProme #ActorKunalKemmu #KunalKemmuRealityShowAlliance #KunalKemmuNewPromoDropped #SubahSamachar