Meerut News: कांशीराम के परिनिर्माण दिवस पर लखनऊ में जुटेंगे कार्यकर्ता

- खरखौदा में बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों पर की चर्चासंवाद न्यूज एजेंसीखरखौदा। कस्बे में रविवार को वार्ड नंबर 22 के जिला पंचायत सदस्य गोपाल प्रधान के कार्यालय पर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई।मुख्य अतिथि मेरठ मंडल प्रभारी महावीर प्रधान रहे। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने सामाजिक समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके विचारों और संघर्ष को आगे बढ़ाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। लखनऊ में आयोजित होने वाला परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के लिए एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन करने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।बैठक में किठौर विधानसभा अध्यक्ष शेखर गौतम इंचौली, खरखौदा चेयरमैन मनीष त्यागी, किठौर विधानसभा प्रभारी तेज सिंह जाटव, महासचिव विकास कुमार, अकबर, प्रदीप कश्यप, तिलोक चंद शर्मा, सेक्टर अध्यक्ष देवेंद्र भगत, जेके प्रधान खड़खड़ी, राजेंद्र चेयरमैन, प्रदीप गुर्जर, रामधन सिंह, डॉ. रणवीर सिंह, दिनेश ठेकेदार, बिजेंद्र राणा, किरण पाल जाटव और मसूदी भाई सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में लखनऊ जाने वाले कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियां भी तय की गईं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 04, 2026, 17:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: कांशीराम के परिनिर्माण दिवस पर लखनऊ में जुटेंगे कार्यकर्ता #ActivistsToGatherInLucknowOnKanshiram'sParinirvanDiwas. #SubahSamachar