वार्ड समितियों की सक्रिय भागीदारी से विकास को मिलेगी गति : महापौर

जगाधरी। नगर निगम की ओर से बुधवार को जगाधरी स्थित एक निजी रिसोर्ट में वार्ड समितियों की बैठक की गई। बैठक महापौर सुमन बहमनी के नेतृत्व में बुलाई गई। बैठक का उद्देश्य वार्ड समितियों को सशक्त बनाना, जनसहभागिता बढ़ाना तथा विकास और स्वच्छता संबंधी कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना रहा। इसमें पार्षदों, वार्ड समिति अध्यक्षों, सचिवों, सदस्यों तथा नगर निगम अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में वार्ड समितियों के प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों की समस्याएं, विकास कार्यों की जरूरतें और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। अधिकारियों ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलवाया। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में वार्ड समितियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने समिति सदस्यों से वार्ड स्तर पर सक्रिय रहकर समस्याओं की पहचान करने और उनके समाधान के लिए नियमित प्रयास करने का आह्वान किया। मेयर ने निर्देश दिए कि सभी वार्ड समिति सचिव और पार्षद अपने कार्यालय में रजिस्टर रखें, जिसमें बैठकों के निर्णय, सुझाव और वार्ड की प्रमुख समस्याएं दर्ज की जाएं। उन्होंने बताया कि सबसे सक्रिय वार्ड समिति को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सम्मानित करेंगे। बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, हरजीत सिंह, सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, गोविंद शर्मा, सतबीर, अजीत कुमार, सुशील शर्मा, कृष्ण कुमार सहित सभी पार्षद, वार्ड समितियों के अध्यक्ष, सचिव और सदस्य उपस्थित रहे। संवाद-----------

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 02:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वार्ड समितियों की सक्रिय भागीदारी से विकास को मिलेगी गति : महापौर #ActiveParticipationOfWardCommitteesWillAccelerateDevelopment:Mayor #SubahSamachar