Tehri News: एंटी ड्रग्स कमेटियों को सक्रिय कर निगरानी बढ़ाएं

नशा मुक्त अभियान की बैठक में हुई चर्चानई टिहरी। एंटी ड्रग्स/नशा मुक्ति अभियान की बैठक में नशा उन्मूलन अभियान की प्रगति पर चर्चा की गई। एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास निगरानी और सघन कर एंटी ड्रग्स कमेटियों को सक्रिय करें। नशा मुक्त अभियान की बैठक में बताया गया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत जिले में स्मैक, पोस्त और चरस तस्करी के तीन और आबकारी में 14 अभियोग दर्ज किए गए। एएनटीफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) टीमों द्वारा नशे के खिलाफ 41 गोष्ठियां की गई। जिसमें 1,445 छात्र-छात्राओं और 1,928 आम नागरिक शामिल हुए। चंबा थाना क्षेत्र के हटवाल गांव में अवैध पोस्त और अफीम की खेती नष्ट कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। चिकित्सा विभाग ने नेशनल टोबैको कंट्रोल प्रोग्राम के तहत 69 जनरल काउंसलिंग, 31 फार्माकोथेरेपी सत्र और जन जागरूकता के दो कार्यक्रम किए गए। आबकारी विभाग ने 68 छापेमारी कर 10 अभियोग पंजीकृत किए गए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मई माह में 14 निरीक्षण कर आठ खाद्य नमूने लिए। एक प्रतिष्ठान का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई पांच को नोटिस जारी किए गए। एडीएम ने हेल्पलाइन नंबर 1933 (मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन) का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा और ड्रग इंस्पेक्टर ऋषभ धामा आदि मौजूद थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 17:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Tehri News: एंटी ड्रग्स कमेटियों को सक्रिय कर निगरानी बढ़ाएं #ActivateAnti-drugCommitteesAndStepUpSurveillance. #SubahSamachar