हिमाचल: राजनीतिक दबाव, सिफारिश से तबादला और तैनाती करवाने पर होगी कार्रवाई, सरकार की दो टूक चेतावनी
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को दो टूक चेतावनी देते हुए राजनीतिक दबाव और सिफारिश से तबादला-तैनाती न करवाएं। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सेवा संबंधी मामलों में नियमों को दरकिनार कर प्रॉपर चैनल तोड़ने पर सरकार ने यह संज्ञान लिया है। कार्मिक विभाग ने सचिवालय की सभी अनुभाग अधिकारियों को इस बाबत मेमोरेंडम जारी किया है।सरकार के संज्ञान में मामले आए हैं कि कई कर्मचारी विभागीय प्रक्रिया अपनाने के बजाय सीधे उच्च अधिकारियों को आवेदन भेज रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 18:58 IST
हिमाचल: राजनीतिक दबाव, सिफारिश से तबादला और तैनाती करवाने पर होगी कार्रवाई, सरकार की दो टूक चेतावनी #CityStates #Shimla #HpGovtTransferPolicy #HpGovtOrder #SubahSamachar
