Gurugram News: 13 दिन में 77 ओवरस्पीड वाहनों पर कार्रवाई

- यातायात पुलिस ने वसूला 1.54 लाख रुपये जुर्माना, शराब पीकर वाहन चलाने पर 947 चालकों के चालानअमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम। सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एक जून से 13 जून तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने ओवरस्पीडिंग करने वाले 77 वाहन चालकों के चालान काटे और उन पर कुल 1.54 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम-1988 के तहत की गई। यातायात पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, द्वारका एक्सप्रेसवे और गोल्फ कोर्स रोड समेत प्रमुख मार्गों पर विशेष जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वाले चालकों को पकड़ा गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। इसके अलावा पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की। 13 दिनों में 947 चालकों के चालान किए गए, जबकि 10 वाहनों को इंपाउंड किया गया। नियमों के तहत पकड़े गए चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित कर दिए गए हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित किए जाते हैं। निलंबन अवधि में वाहन चलाते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाती है।- सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 15:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: 13 दिन में 77 ओवरस्पीड वाहनों पर कार्रवाई #ActionTakenAgainst77SpeedingVehiclesIn13Days. #SubahSamachar