पशु तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा: व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम कॉल के जरिए चलता था खेल, कई पुलिसकर्मी जांच के घेरे में

बलिया जिले में पशु तस्करी में मददगार छह पुलिस कर्मियों के निलंबन के बाद अब डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी पुलिसकर्मी व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम कॉल के जरिए बात करते थे ताकि उनकी बातचीत की रिकॉर्डिंग न हो सके। गिरफ्तार पशु तस्करों से मिली जानकारी और साक्ष्यों के बाद अन्य थानों और पीआरवी में तैनात कई पुलिसकर्मी जांच के दायरे में आ गए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश पशु तस्करी में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता उजागर होने के बाद एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसपी ओमवीर सिंह ने पूरे मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा को सौंपी है। पशु तस्करों के मोबाइल फोन, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। इसे भी पढ़ें;IMS BHU: आईएमएस में मशीन खरीदारी पर प्रोफेसर ने उठाया सवाल, फेसबुक पर पोस्ट किया बिल

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 10:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पशु तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा: व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम कॉल के जरिए चलता था खेल, कई पुलिसकर्मी जांच के घेरे में #CityStates #Ballia #Varanasi #BalliaNews #BalliaCrimeNews #BalliaPolice #SubahSamachar