सेंट्रल मार्केट प्रकरण: कार्रवाई तेज, सरकारी दफ्तर और बैंक भी दायरे में, धरनास्थल पर आज नोटिस चस्पा की तैयारी
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में आवास एवं विकास परिषद की ओर से लगातार नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं। मंगलवार को भी नोटिस चस्पा किए गए। वहीं विभाग की ओर से आवासीय भवनों में चल रहे सरकारी दफ्तर, बैंक और राशन की दुकान पर भी नोटिस लगा दिए गए हैं। मामले में कर्मचारियों ने डीएम से शिकायत की है। हालांकि सेक्टर-2 में जहां महिलाओं का धरना चल रहा था वहां अभी तक विभाग की टीम नहीं पहुंची है। स्कीम नंबर सात के अंतर्गत 860 आवासीय संपत्तियों में व्यावसायिक गतिविधियां हो रही हैं। पिछले साल 25 व 26 अक्तूबर को अवैध कॉम्प्लेक्स 661/6 का ध्वस्त किया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 44 संपत्तियों को 8 अप्रैल को सील भी किया गया। इनमें कॉम्प्लेक्स, शोरूम, स्कूल, अस्पताल, जिम, बारात घर आदि शामिल हैं। अब पिछले चार दिन से आवास एवं विकास परिषद की टीमें नोटिस चस्पा कर रही हैं। बुधवार को भी नोटिस लगाए गए। विभाग की दफ्तर, बैंकों और राशन की दुकान पर भी सेटबैक तोड़ने के लिए नोटिस लगा दिया गया है। उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार शाम तक स्कीम नंबर सात के तहत 600 नोटिस चस्पा कर दिए गए। यह भी पढ़ें:West UP Weather:राहत की बूंदों से धड़ाम हुआ पारा, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, भीषण गर्मी से मिली राहत
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 10:43 IST
सेंट्रल मार्केट प्रकरण: कार्रवाई तेज, सरकारी दफ्तर और बैंक भी दायरे में, धरनास्थल पर आज नोटिस चस्पा की तैयारी #CityStates #Meerut #सेंट्रलमार्केटमेरठ #CentralMarketMeerut #आवासविकासपरिषद #AwasVikasNotice #SetbackIssue #IllegalConstructionAction #SupremeCourtOrder #MeerutTradersNews #GovernmentOfficesNotice #BankNoticeMeerut #SubahSamachar
