Kangra News: एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी पंजाब के फिलौर से किया गिरफ्तार

ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। जिला नूरपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित एक मुख्य आरोपी को पंजाब के फिलौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राज कुमार उर्फ राजू, निवासी तोकी (तहसील इंदौरा) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार इस मामले में कुल तीन आरोपियों को निवारक निरुद्ध (नजरबंदी) के तहत हिरासत में लिया जाना था। इससे पहले पुलिस राजू के साथी विवेक चौधरी (निवासी घार) और जनक राज उर्फ काबुआ (निवासी तमोता) को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस टीम ने बुधवार को तीसरे वांछित आरोपी राज कुमार को पंजाब से दबोच लिया।जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के दो मामले पहले से दर्ज हैं। वर्ष 2024 में थाना नूरपुर में दर्ज मामले में आरोपी से 6.15 ग्राम और वर्ष 2025 में थाना डमटाल में दर्ज मामले में 11.69 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने उसके खिलाफ तीन महीने की नजरबंदी के आदेश जारी किए थे।एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना डमटाल के सुपुर्द कर दिया गया है। नियमानुसार सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उसे जिला कारागार धर्मशाला में तीन महीने के लिए निरुद्ध रखा जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 19:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी पंजाब के फिलौर से किया गिरफ्तार #KangraNews #TodayKangraHindiNews #KangraBreakingNews #SubahSamachar