Hamirpur (Himachal) News: 11 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा आरोपी

गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत लहड़ा निवासी ललित कुमार को चार दिन की पुलिस रिमांड के बाद शुक्रवार को बड़सर अदालत में पेश किया गया। आरोपी को 11 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों के बयान के आधार पर ललित कुमार निवासी लहड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना बड़सर के तहत पुलिस की टीम ने 15 फरवरी को गलोड़ के समीप एक पिकअप में छह ग्राम चिट्टे के साथ रविंद्र सिंह और अमित कुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जब मामले की छानबीन करते हुए दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने ललित कुमार का नाम लिया। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 23:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: 11 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा आरोपी #AccusedSentToJudicialCustodyFor11Days #SubahSamachar