Panipat News: तिहरे हत्याकांड के आराेपी फिर 3 दिन के रिमांड पर
समालखा। डिकाडला में गांव के तीन दोस्तों को स्कार्पियो से कुचलकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मनीष और उसके साथी तेजबीर उर्फ तेजा को पुलिस ने फिर से दो दिन के रिमांड पर लिया है। मनीष को 13 जून को गिरफ्तार कर 10 दिन के रिमांड पर लिया था। वहीं तेजा को 17 जून को अदालत के सामने पेश कर सात दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। लेकिन, पुलिस पूछताछ में उनके फरार साथियों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा सकी। समालखा थाना क्षेत्र के डिकाडला गांव में नौ जून की रात को गांव के ही तीन दोस्तों नरेंद्र, विनोद और अनीप की स्कॉर्पियो कार से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने नरेंद्र के भाई की शिकायत पर गांव के मनीष और उसके आठ साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। उन पर आरोप था कि अवैध खनन की शिकायत करने के शक में तीनों की हत्या की गई थी। 13 जून को सीआईए-1 की टीम मुख्य आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर 10 दिन के रिमांड पर लिया था। वहीं तीन दिन बाद दूसरे आरोपी तेजा को गिरफ्तार कर उसे सात दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। लेकिन पूछताछ के दौरान पुलिस आराेपियों से कोई ठोस सबूत नहीं जुटा पाई।सीआईए-1 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि आरोपी फरारी के दौरान यूपी में अलग-अलग ठिकानों पर रहे। इसकी निशानदेही की जानी है। इसके साथ ही उनके फरार साथियों को भी गिरफ्तार किया जाना है। जिस कारण मंगलवार को दोनों को अदालत के सामने पेश कर फिर से दो दिन के रिमांड पर लिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 02:29 IST
Panipat News: तिहरे हत्याकांड के आराेपी फिर 3 दिन के रिमांड पर #AccusedInTripleMurderCaseRemandedToCustodyForAnother3Days. #SubahSamachar
