Yamuna Nagar News: एक साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा मासूम का हत्यारोपी

यमुनानगर। कामीमाजरा के पांच वर्षीय प्रिंस की तांत्रिक सिद्धि के नाम पर हत्या के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी राजकुमार को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस उससे मामले में पूछताछ कर रही है।पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2025 को प्रिंस का शव गांव पांसरा में ट्यूबवेल की नाली से मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर मामले में हत्या की धाराएं जोड़ी गई थीं। जांच के दौरान बच्चे की चचेरी बहन भारती, उसके पति शिव कुमार, एक नाबालिग भानजे और साले को गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने तांत्रिक सिद्धि के नाम पर पांच बहनों के इकलौते भाई प्रिंस को निशाना बनाया। आरोप है कि जन्मदिन समारोह के बाद बच्चे का अपहरण कर श्मशान घाट में उसकी गला दबाकर हत्या की गई और शव ट्यूबवेल की नाली में फेंक दिया गया। मामले में वांछित चल रहा आरोपी राजकुमार राजस्थान से काबू किया गया।तांत्रिक सिद्धि के नाम पर पांच वर्षीय प्रिंस की हत्या के मामले में एक साल से वांछित आरोपी राजकुमार भेष बदलकर वहां रह रहा था ताकि पहचान से बच सके। मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। अब पुलिस उससे मामले में जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 01:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: एक साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा मासूम का हत्यारोपी #AccusedInTheMurderOfAnInnocentChildNabbedByPoliceAfterAYear. #SubahSamachar