Gorakhpur News: किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
गुलरिहा(गुलरिहा)। क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने के आरोपी को गुलरिहा पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने साथ में मिली किशोरी को घरवालों को सौंप दिया। सोमवार को आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। किशोरी के पिता के अनुसार, उनकी बेटी 26 सितंबर को कोचिंग गई थी। इसके बाद नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पिता ने पुलिस को तहरीर दी। गुलरिहा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। रविवार रात पुलिस ने गोंडा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बेसिया निवासी सतीश को गिरफ्तार कर लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 06, 2026, 02:55 IST
Gorakhpur News: किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार #AccusedInTeenageGirl'sAbductionArrested #SubahSamachar
