Dehradun News: एनडीपीएस मामले में आरोपी को मिली जमानत

विकासनगर। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट नंदन सिंह अदालत ने पटेलनगर थाना क्षेत्र के मेंहूवाला माफी निवासी शहजाद को 20 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र पर जमानत दे दी है। शहजाद पर थाना सेलाकुई में प्राथमिकी दर्ज है।शहजाद ने न्यायालय को बताया कि वह पहले से जमानत पर था। न्यायालय से सूचना न मिलने के कारण वह उपस्थित नहीं हो सका। उसकी अनुपस्थिति के चलते गैर-जमानती वारंट जारी हुए थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 1 जून से जिला कारागार में रखा था। अभियोजन पक्ष ने शहजाद से अन्य सह-अभियुक्तों के साथ 2.56 किलोग्राम चरस बरामद होने का दावा किया। उन्होंने अपराध को गंभीर बताते हुए जमानत रद्द करने की मांग की। न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और पत्रावली का परिशीलन किया। अदालत ने पाया कि शहजाद पहले से जमानत पर था। उसे विचारण के दौरान प्रत्येक तिथि पर न्यायालय में उपस्थित रहने की शर्त पर जमानत मिली है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 16:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: एनडीपीएस मामले में आरोपी को मिली जमानत #AccusedGrantedBailInNDPSCase #SubahSamachar