Bathinda: डेढ़ किलो चिट्टे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, फिरोजपुर जेल के साथ बताया लिंक

बठिंडा में थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक आरोपी को डेढ़ किलो चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजा पुत्र इंदरजीत के तौर पर हुई है। सूत्रों ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस की पार्टी बीती रात जब अपने थानाअधिकार क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी तो दूसरी तरफ से पैदल आ रहे एक व्यक्ति को चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी में उससे डेढ़ किलो चिट्टा बरामद किया गया है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने पुलिस की प्राथमिक पुलिस पूछताछ में फिरोजपुर जेल का एक लिंक बताया है जिसके बारे में पुलिस जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 09:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bathinda: डेढ़ किलो चिट्टे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, फिरोजपुर जेल के साथ बताया लिंक #Crime #Punjab #BathindaPolice #DrugSmuggling #SubahSamachar