Yamuna Nagar News: युवती से छेड़छाड़ और आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोपी गिरफ्तार

यमुनानगर। थाना छप्पर पुलिस ने एक युवती से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणियां करने और सोशल मीडिया पर उसके नाम से आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत दी थी कि उसके गांव का रहने वाला युवक पिछले कई महीनों से ड्यूटी पर आते-जाते समय उसका पीछा कर अश्लील बातें और अभद्र टिप्पणियां करता था। कुछ दिन पहले उसने सोशल मीडिया पर युवती के नाम से आपत्तिजनक पोस्ट भी साझा की थी। परिजनों द्वारा समझाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को काबू कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 06:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: युवती से छेड़छाड़ और आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोपी गिरफ्तार #AccusedArrestedForMolestingAGirlAndPostingObjectionablePosts #SubahSamachar