Meerut News: डीआईओएस कार्यालय के लेखाधिकारी को 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
- एंटी करप्शन ने चपरासी से रिश्वत लेेते हुए किया गिरफ्तार-आरोपी ने पेंशन संबंधी फाइल के निस्तारण के नाम पर मांगी थी रिश्वतफोटोसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। कचहरी परिसर से शुक्रवार को एंटी करप्शन की टीम ने डीआईओएस कार्यालय के लेखाधिकारी शास्त्रीनगर निवासी राजीव सिंघल को स्कूल के चपरासी से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम को देखकर आरोपी ने रिश्वत की रकम फेंक दी और बचने का प्रयास किया, लेकिन एंटी करप्शन की टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को सिविल लाइन थाने लाया गया। एंटी करप्शन निरीक्षक मयंक अरोड़ा की तहरीर पर सिविल लाइन थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।मवाना कस्बा के मोहल्ला काबली गेट निवासी महीपाल सिंह ने बताया कि वह अटौरा गांव में स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चपरासी है। आगामी 31 जुलाई को वह रिटायर्ड होने वाले है। इसी को लेकर उनके पेंशन और अन्य सेवा संबंधी अभिलेख तैयार होने थे। आरोपी लेखाधिकारी राजीव सिंघल 25 हजार रुपये की मांग कर रहा था। महिपाल ने तीन दिन पहले एंटी करप्शन थाने में शिकायत की थी। एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई । शुक्रवार एक बजे पीड़ित महीपाल ने आरोपी राजीव सिंघल को पैसे के लिए फोन किया। आरोपी ने तीन घंटे तक पीड़ित को कई जगह घुमाया। इसके बाद आरोपी ने महीपाल को कचहरी परिसर में गेट नंबर तीन के पास बुलाया। इस दौरान एंटी करप्शन की टीम भी मुस्तैद रही। कचहरी परिसर में लेखाधिकारी ने जैेसे ही महिपाल से 25 हजार रुपये लिए, एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को दबोच लिया। टीम को सामने देखकर लेखाधिकारी ने रिश्वत की रकम फेंक दी और टीम के साथ अभद्रता करते हुए मौके से भागने की कोशिश की। टीम ने उसे काबू कर लिया और सिविल लाइन थाने ले आई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सीओ एंटी करप्शन रितेश तिवारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई है। शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।------------आरोपी ने 20 हजार लेकर भी काम नहीं किया, अब 25 हजार मांग रहा थापीड़ित महीपाल ने बताया कि लेखाधिकारी राजीव सिंघल उससे काम के करने के नाम पर 20 हजार रुपये ले लिए थे। पैसे लेने के बाद आरोपी काम नहीं कर रहा था। इसके बाद आरोपी ने उससे 25 हजार रुपये की और मांग की थी। पीड़ित ने पैसे देने पर असहमति जताई थी। इस पर लेखाधिकारी ने पेंशन के कागज तैयार करने से मना कर दिया था।----------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 19:21 IST
Meerut News: डीआईओएस कार्यालय के लेखाधिकारी को 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा #AccountsOfficerOfTheDIOSOfficeCaughtAcceptingABribeOf25 #000. #SubahSamachar
