पंचकूला में हादसा: कार ने दो कांवड़ियों को मारी टक्कर, दोनों घायल; नींद की झपकी के कारण हुई दुर्घटना
पंचकूला में सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे रायपुररानी के मौली पुल उतरते समय एक कार चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे दो कांवड़ियों से जा टकराई। हादसे में दोनों कांवड़िए घायल हो गए। एक कांवड़िए के सिर और दूसरे के पैरों में चोट आई है। हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में दोनों कांवड़ियों का उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत फिलहाल ठीक है। पुलिस ने कार चालक को मौके से पकड़ लिया है। मौली पुलिस चौकी की ओर से मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 09:13 IST
पंचकूला में हादसा: कार ने दो कांवड़ियों को मारी टक्कर, दोनों घायल; नींद की झपकी के कारण हुई दुर्घटना #CityStates #Panchkula #Accident #PanchkulaNews #SubahSamachar
