हापुड़ में हादसे: गढ़, बहादुरगढ़ और पिलखुवा में दर्दनाक हादसे, महिला समेत चार की मौत; कई यात्री हुए घायल
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में होली के दिन कई हादसे हुए। सड़क दुर्घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया है। तीन अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत चार लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। ब्रजघाट में गंगा पुल पर भीषण हादसा, पति-पत्नी की मौत कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ब्रजघाट चौकी के पास गंगा पुल पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मंगलवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी, सुरेश (40) और गुड्डी (38) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, सुरेश की मां दुलारी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 23:10 IST
हापुड़ में हादसे: गढ़, बहादुरगढ़ और पिलखुवा में दर्दनाक हादसे, महिला समेत चार की मौत; कई यात्री हुए घायल #CityStates #Hapur #UttarPradesh #HapurPolice #SubahSamachar
