बांदा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत
कालिंजर थानाक्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में महिला और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे की मौत हो गई। वहीं पति समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। कटरा कालिंजर गांव निवासी कमल कुमार पत्नी सुनीता (30) और तीन बच्चों शिवानी (5), शिवांशी (3) और शिवांश (डेढ़ वर्ष) के साथ बाइक से अपनी ससुराल निवाइच गांव निमंत्रण में जा रहे थे। जैसे ही वह परिवार के साथ रामनगर चौराहे के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रॉला ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया। वहां मौजूद डॉक्टर मनीष ने जांच के बाद सुनीता और शिवांश को मृत घोषित कर दिया। हादसे में कमल कुमार व दोनों बेटियां घायल हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 19:24 IST
बांदा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत #CityStates #Banda #Kanpur #UttarPradesh #BandaNews #UpNews #RoadAccident #Accident #SubahSamachar
