मेट्रो निर्माण में हादसा: मकान पर गिरी 90 टन की मशीन, दहशत में लोग, बोले- घरों में रहने में लग रहा डर
आगरा के प्रतापपुरा चौराहे पर मेट्रो के एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण के दौरान पाइलिंग रिंग मशीन सड़क धंसने के कारण 25 फीट की ऊंचाई से एक घर पर जाकर गिरी। हादसे में ऊपरी तल पर बना एक कमरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक कमरा व बाथरूम की दीवारें दरक गई हैं। हादसे से 10 मिनट पहले ही कमरे में सो रहे गृहस्वामी का पुत्र निजी काम से बाहर निकल गया था। पीड़ित पक्ष ने लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रतापपुरा पर प्रभुकांत नागर का मकान है। बाहर के हिस्से में मॉडल शॉप संचालित है। पीछे की तरफ वह और पत्नी तरुणा रहते हैं। पहली मंजिल पर दो वर्ष पहले बेटे संकल्प नागर के लिए दो कमरे और बाथरूम बनवाया था। प्रभुकांत ने बताया कि शनिवार सुबह 4:20 बजे अचानक तेज धमाका सुना। ऐसा लगा मानो भूकंप आया है। वह बाहर आए तो देखा कि मेट्रो की पाइलिंग रिंग मशीन उनके घर पर गिरी हुई थी। ऊपर बना एक कमरा पूरी तरह ध्वस्त हो गया, जबकि एक कमरे और बाथरूम की दीवारें चटक गई हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 11:30 IST
मेट्रो निर्माण में हादसा: मकान पर गिरी 90 टन की मशीन, दहशत में लोग, बोले- घरों में रहने में लग रहा डर #CityStates #Agra #AgraMetroAccident #Upmrc #AgraNews #SubahSamachar
