Raigarh : पचधारी डेम में हादसा, दोस्तों के साथ नहाने गया शाश्वत गुरू गहरे पानी में डूबा, कई घंटे बाद मिला शव
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरूवार की दोपहर दोस्तों के पचधारी डेम में नहाने गए युवक की गहरे पानी डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तकरीबन दो घंटे बाद शव बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के जगतपुर डीकोट गली कार्मेल स्कूल के सामने रहने वाला शाश्वत गुरू पिता अरूण गुरू 21 साल आज दोपहर 11 बजे के आसपास अपने तीन दोस्तों इरफान, फरहान, और आदि दुबे के साथ नहाने के लिये शहर के गोवर्धनपुर में स्थित पचधारी डेम गया हुआ था। जहां नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में डूब गया। परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे तत्काल मौके पर पहुंचे और सिटी कोतवाली को भी घटना की जानकारी दी। पचधारी डेम में युवक के डूब जाने की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची जहां दो से ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पानी में डूबे युवक शाश्वत गुरू बरामद करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा गया है। बहरहाल सिटी कोतवाली पुलिस इस मामले में मर्ग कायम करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आज पचधारी डेम में आज चार बच्चे नहाने गए थे, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, गोताखोरों के माध्यम से शव बाहर निकालते हुए पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा गया। इस मामले में मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात आगे की जांच की जा रही है। हर साल होती है ऐसी घटनाएं विदित रहे कि हर साल गर्मी के दिनों में पचधारी डेम में लोगों की भारी भीड़ उमड़ती हैं। खासकर रविवार को यहां मेले सा माहौल रहता है। हर साल यहां नहाने के दौरान पानी में डूबकर मौत होनें की घटनाएं भी सामने आ चुकी है। इस लिहाज से यहां नहाने पर प्रतिबंध का बोर्ड लगा दिया गया है इसके बावजूद लगातार लापरवाही बरती जा रही है। पचधारी डेम में डूबकर युवक की मौत
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 18:50 IST
Raigarh : पचधारी डेम में हादसा, दोस्तों के साथ नहाने गया शाश्वत गुरू गहरे पानी में डूबा, कई घंटे बाद मिला शव #CityStates #Raigarh #रायगढ़ #SubahSamachar
