24 फरवरी को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण : रामजी
कैथल। रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल ने बताया कि भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा की ओर से राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों की सहायतार्थ एक विशेष वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 24 फरवरी को प्रात: 10:00 बजे करनाल रोड स्थित नए रेडक्रॉस भवन में आयोजित किया जाएगा। इस वितरण समारोह में उपायुक्त अपराजिता मुख्य अतिथि होंगी। एल्मिको कानपुर की टीम की ओर से जिला कैथल के विभिन्न खंडों में 3 नवंबर से 7 नवंबर 2025 तक नापतोल शिविरों का आयोजन किया गया था। इन शिविरों में चिन्हित किए गए लाभार्थियों को अब उनकी आवश्यकतानुसार उपकरण प्रदान किए जाएंगे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 03:56 IST
24 फरवरी को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण : रामजी #AccessoriesWillBeDistributedOn24thFebruary:Ramji #SubahSamachar
