UP News: 'इस्तीफा मंजूर करें, नहीं तो कोर्ट जाऊंगा', बरेली में अलंकार अग्निहोत्री ने शासन को दिया अल्टीमेटम

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री सोमवार को बरेली में कमिश्नर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपने इस्तीफे के संबंध में शासन के आरोपपत्र पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए। यह उनका अंतिम निर्णय है और यदि इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया तो वह न्यायालय की शरण लेंगे। बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती के दौरान अलंकार अग्निहोत्री ने बीते 26 जनवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया था। कमिश्नर कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान अलंकार अग्निहोत्री ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जांच में केवल छोटे लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास हो रहा है। अग्निहोत्री ने दावा किया कि ह कथित घोटाला 10 से 15 हजार करोड़ रुपये का है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 12:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP News: 'इस्तीफा मंजूर करें, नहीं तो कोर्ट जाऊंगा', बरेली में अलंकार अग्निहोत्री ने शासन को दिया अल्टीमेटम #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #AlankarAgnihotri #RamMandir #BareillyCityMagistrate #UpNews #SubahSamachar