AC Buying Guide: 3-स्टार या 5-स्टार? जानें आपकी जरूरत और बिजली बिल के हिसाब से कौन सा बेहतर विकल्प
एसी पर लगी स्टार रेटिंग उसकी एनर्जी इफिशियंसी यानी की ऊर्जा दक्षता बताती है। भारत में ये रेटिंग ब्यूरों ऑफ एनर्जी इफिशियंसी (बीईई) की ओर से तय की जाती है। एसी या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक समान पर ज्यादा स्टार का मतलब होता है कि वो कम बिजली खपत करेगा और कम स्टार वाले का मतलब होता है कि ज्यादा यूनिट खर्च होगी। यानी 5 स्टार एसी, 3 स्टार के मुकाबले कम बिजली खींचता है, हालांकि इसकी शुरुआती कीमत थोड़ी ज्यादा होती है। छोटी कैलकुलेशन, बड़ा फर्क मान लीजिए अगर 1.5 टन एसी रोज आठ घंटे और महीने में 25 दिन चलता है और बिजली दर आठ रुपये प्रति यूनिट है, तो स्टार रेटिंग का अंतर सीधे बिल पर दिखता है। तीन स्टार एसी लगभग 1.5 यूनिट प्रति घंटा खपत करता है, यानी 300 यूनिट प्रति महीना और करीब 2400 रुपये बिल। वहीं, 5-स्टार एसी औसतन 1.25 यूनिट प्रति घंटा खपत करता है, यानी लगभग 250 यूनिट प्रति महीना और करीब दो हजार रुपये बिल। साफ है कि सिर्फ रेटिंग बदलने से ही हर महीने लगभग 400 और साल में लगभग 4,800 रुपये की बचत संभव है। सीधी बचत समझिए यानी की साफ होता है कि स्टार एसी शुरुआती तौर पर महंगा होता है, लेकिन ऊर्जा दक्षता बेहतर होने की वजह से इसकी परिचालन लागत कम रहती है। लगभग 2–3 वर्षों में अतिरिक्त कीमत बिजली बचत से रिकवर हो सकती है। उसके बाद की अवधि में यह वास्तविक शुद्ध बचत देता है। 3-स्टार एसी कब लेना चाहिए अगर एसी का उपयोग सीमित है, जैसे केवल रात में 3–4 घंटे या साल में कुछ ही महीनों के लिए, तो कम प्रारंभिक लागत वाला 3-स्टार मॉडल सही चॉइज हाे सकती है। सीमित बजट और कम उपयोग पैटर्न में इसकी कुल स्वामित्व लागत संतुलित रहती है। 5-स्टार एसी कब लेना चाहिए अगर आप एसी रोज करीब 6–10 घंटे चलता है, या आप अत्यधिक गर्म स्थान जैसे जयपुर, दिल्ली या नागपुर में रहते हैं, तो 5-स्टार मॉडल बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। क्योंकि लंबी अवधि में कम बिजली खपत और स्थिर प्रदर्शन इसे आर्थिक रूप से बेहतर निवेश बनाते हैं। खरीदते समय न करें ये गलती अक्सर लोग कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय सिर्फ टैग प्राइस देखकर निर्णय ले लेते हैं, लेकिन वास्तविक निर्णय उपयोग के घंटे, स्थानीय टैरिफ और 5–7 वर्ष की अनुमानित उपयोग अवधि को ध्यान में रखकर लेना चाहिए। एसी एक लंबे समय तक चलने वाली वस्तु है, इसलिए शुरू में ज्यादा पैसा लगाकर लंबे समय तक पैसा बचाया जा सकता है। नियम सरल है: ज्यादा चलाना है तो 5-स्टार चुनें। कम उपयोग है तो 3-स्टार भी पर्याप्त हो सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 05:27 IST
AC Buying Guide: 3-स्टार या 5-स्टार? जानें आपकी जरूरत और बिजली बिल के हिसाब से कौन सा बेहतर विकल्प #TechTipsInHindi #National #AcBuyingGuide #3starVs5starac #TechNewsHindi #SubahSamachar
