काशी विद्यापीठ: अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक भवन पर की तालाबंदी, अंदर थे कुलपति समेत अन्य अफसर; नारेबाजी

Varanasi Crime: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बृहस्पतिवार को छात्र समस्याओं को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने हॉस्टल, मेस, लाइब्रेरी सहित विभिन्न मुद्दों पर प्रशासनिक भवन पर तालाबंदी कर दी। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी करते हुए धरना दिया और कुलपति से वार्ता की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार के साथ ही वैकल्पिक प्रवेश द्वार पर भी ताला जड़ दिया गया, जिससे अंदर मौजूद कुलपति समेत अन्य अधिकारी भवन से बाहर नहीं निकल सके। वहीं, बाहर से आने वाले कर्मचारियों और छात्रों का भी अंदर प्रवेश बाधित रहा। इससे परिसर में काफी देर तक गतिरोध की स्थिति बनी रही।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 09, 2026, 22:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




काशी विद्यापीठ: अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक भवन पर की तालाबंदी, अंदर थे कुलपति समेत अन्य अफसर; नारेबाजी #CityStates #Varanasi #KashiVidyapithUniversity #Abvp #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #SubahSamachar