UP: आजमगढ़ में बढ़े 2.15 लाख नए वोटर, कुल संख्या 33.62 लाख के पार; मतदाता सूची 2026 का अंतिम प्रकाशन

Voter List 2026: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ''विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026'' की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जनपद की अंतिम मतदाता सूची जारी की। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 33,62,770 हो गई है। इनमें 18,29,710 पुरुष, 15,33,011 महिला एवं 49 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। इससे पहले 6 जनवरी को प्रकाशित सूची में कुल 31,47,652 मतदाता थे। पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान 27 अक्टूबर 2025 से 6 मार्च 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं। इस अवधि में फॉर्म-6 के तहत 2,36,751 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2,31,303 स्वीकृत किए गए। वहीं फॉर्म-7 के जरिए 19,984 नाम मतदाता सूची से हटाए गए। फॉर्म-8 के अंतर्गत 57,115 संशोधन स्वीकार किए गए। इस प्रक्रिया में कुल 7,68,547 नोटिस जारी कर सुनवाई की गई, जिनका शत-प्रतिशत निस्तारण कर लिया गया। जनपद में 4387 बूथ लेवल अधिकारी, 271 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं 10 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने मिलकर इस कार्य को पूरा किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी मतदाता अपने नाम का सत्यापन कर लें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 18:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: आजमगढ़ में बढ़े 2.15 लाख नए वोटर, कुल संख्या 33.62 लाख के पार; मतदाता सूची 2026 का अंतिम प्रकाशन #CityStates #Varanasi #VoterList2003 #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar