UP: मुख्तार अंसारी के कुर्क गजल होटल की जमीन पर अभिषेक का दावा, कहा- मुझे धमकाया गया; कोर्ट ने दिया ये आदेश

UP News: मुख्तार अंसारी से संबंधित कुर्क संपत्ति के मामले में शनिवार को एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश शक्ति सिंह की अदालत में एक नए दावेदार ने भूमि पर अपना स्वामित्व बताते हुए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पक्षों को प्रार्थना पत्र की प्रति उपलब्ध कराने और लिखित आपत्तियां दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 27 जून को होगी। सुनवाई के दौरान अभिषेक अग्रवाल ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर दावा किया कि महुआबाग (मुहम्मद पट्टी) स्थित जिस भूमि को कुर्क संपत्ति के रूप में देखा जा रहा है, वह उनकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त भूमि को छल, कपट और धोखाधड़ी के माध्यम से मुख्तार अंसारी के नाम दर्ज कराया गया था। इस प्रक्रिया में कुछ राजस्व अधिकारियों की भी भूमिका और साजिश होने का आरोप लगाया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 18:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: मुख्तार अंसारी के कुर्क गजल होटल की जमीन पर अभिषेक का दावा, कहा- मुझे धमकाया गया; कोर्ट ने दिया ये आदेश #CityStates #Varanasi #Ghazipur #MukhtarAnsari #AbbasAnsari #GhazipurPolice #GhazipurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar