CJP Protest: भूख हड़ताल कर रहे अभिजीत दीपके पर फेंकी गई स्याही, जंतर-मंतर पर हुआ बवाल, आरोपी महिला हिरासत में
अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की। अभिजीत दीपके आज से भूख हड़ताल पर बैठ गए। अभिजीत का दावा है कि उनके साथ मारपीट की गई, वह पुलिस की गिरफ्त से भाग कर जंतर मंतर पहुंचे।अभिजीत दीपके का कहना है कि 20 जुलाई को संसद चलो अभियान होकर रहेगा। उन्होंने लोगों से हर राज्य में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की। वहीं,अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने का मामला सामने आया है। एक महिला ने अभिजीत पर स्याही फेंकी।दिल्ली पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अपने साथ अस्पताल ले गई। जिसके बाद जानकारी आई कि सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 18, 2026, 10:32 IST
CJP Protest: भूख हड़ताल कर रहे अभिजीत दीपके पर फेंकी गई स्याही, जंतर-मंतर पर हुआ बवाल, आरोपी महिला हिरासत में #CityStates #DelhiNcr #AbhijitDipkeHungerStrike #SonamWangchuk #JantarMantar #DelhiPolice #SubahSamachar
