अभिजीत भट्टाचार्य का बेटे दुबई में फंसा, सिंगर ने मांगी सरकार से मदद; बाद में डिलीट की पोस्ट
अभिजीत भट्टाचार्य ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए भारत सरकार से मदद मांगी है। दरअसल, सिंगर का बेटा इस वक्त दुबई में फंसा है। मिडिल ईस्ट तनाव की स्थिति में वहां से निकलना आसान नहीं हो रहा है। वह सरकार से अपने बेटे को सुरक्षित घर लाने की अपील करते दिखे। अभिजीत ने अपनी पोस्ट में परेशानी का जिक्र किया अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, मेरा बेटा जय भट्टाचार्य अभी दुबई में फंसा हुआ है। एक पिता के तौर पर और हमारे परिवार के लिए यह बहुत ही दुख भरा समय है। मैं भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से रिक्वेस्ट करता हूं कि प्लीज मेरे बेटे की स्थिति पर ध्यान दें। जल्द से जल्द उसे सुरक्षित भारत वापस लाने में मदद करें। अभिजीत भट्टाचार्य ने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्रालय को टैग करते हुए लिखा, हम आपके तुरंत सपोर्ट और दखल की उम्मीद कर रहे हैं। बाद में इस पोस्ट को अभिजीत भट्टाचार्य से अपने सोशल मीडिया पेज से हटा दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 14:54 IST
अभिजीत भट्टाचार्य का बेटे दुबई में फंसा, सिंगर ने मांगी सरकार से मदद; बाद में डिलीट की पोस्ट #Bollywood #National #AbhijeetBhattacharya #AbhijeetBhattacharyaSon #Dubai #IranWar #SingerAbhijeetBhattacharya #SubahSamachar
