धुरंधर 2 की शूटिंग के बीच रणवीर सिंह ऐसे निकालते थे परिवार के लिए समय, अभय अरोड़ा ने किया खुलासा
धुरंधर 2 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म के किरदारों को भी लोगों से खूब तारीफें मिल रही है। फिल्म में एक्टर्स को काफी सटीक रोल दिया गया है। इस बीच अभय अरोड़ा, जिन्होंने फिल्म में यासिर का किरदान निभाया है, उन्होंने खुलासा किया कि रणवीर सिंह शूट के बीच में अपने परिवार के लिए कैसे समय निकालते थे। फैमिली को कभी नजरअंदाज नहीं करते रणवीर अभय ने बताया कि शूटिंग में बिजी होने के बावजूद रणवीर अपनी प्रेग्नेंट पत्नी दीपिका पादुकोण को कभी नजरअंदाज नहीं करते थे और उनके लिए समय निकालते थे। उन्होंने कहा, रणवीर शूटिंग के बीच-बीच में छुट्टी लेने की पूरी कोशिश करते थे। चाहे सिर्फ तीन-चार दिन ही क्यों न मिलें, वह अपनी पत्नी के पास वापस जाने और परिवार का ध्यान रखने के लिए निकल जाते थे। जिस तरह रणवीर अपने परिवार का ख्याल रखते हैं, वह वाकई शानदार है। रणवीर और दीपिका ने 2018 में शादी की थी। कपल ने सितंबर 2024 में अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया और 2025 में उन्होंने सोशल मीडिया पर उसका एक झलक शेयर की, जिसे देखकर फैंस उसकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए। View this post on Instagram A post shared by Mirchi Plus (@mirchiplus)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 16:42 IST
धुरंधर 2 की शूटिंग के बीच रणवीर सिंह ऐसे निकालते थे परिवार के लिए समय, अभय अरोड़ा ने किया खुलासा #Bollywood #National #SubahSamachar
