Aayush Sharma: काशी के घाटों पर पहुंचे आयुष शर्मा, मां के साथ बिताए सुकून भरे पल; फिल्म की शूटिंग शुरू
Varanasi News:अभिनेता आयुष शर्मा इन दिनों अपनी आगामी एक्शन फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में धर्म और संस्कृति की नगरी वाराणसी पहुंचे हुए हैं। फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग शहर के प्रसिद्ध घाटों पर की जा रही है। शूटिंग के दौरान आयुष शर्मा का एक अलग और भावुक अंदाज भी देखने को मिला, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शूटिंग के बीच आयुष शर्मा अपनी मां के साथ घाटों पर समय बिताते नजर आए। व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बावजूद उन्होंने अपनी मां के साथ कुछ सुकून भरे पल साझा किए। सेट पर मां का ख्याल रखते और उनके साथ बातचीत करते आयुष की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रशंसक उनके इस पारिवारिक और सहज स्वभाव की जमकर सराहना कर रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 11:40 IST
Aayush Sharma: काशी के घाटों पर पहुंचे आयुष शर्मा, मां के साथ बिताए सुकून भरे पल; फिल्म की शूटिंग शुरू #CityStates #Varanasi #Ballia #AayushSharma #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
