वीनू मांकड़ ट्रॉफी: कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दिल्ली अंडर-19 टीम की संभालेंगे कमान
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 18 वर्षीय आर्यवीर को आगामी वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए दिल्ली की अंडर-19 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की। यह टूर्नामेंट आठ अक्तूबर से विशाखापत्तनम में आयोजित किया जाएगा। दिल्ली टीम में अर्नव बुग्गा को उपकप्तान बनाया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 04, 2026, 21:26 IST
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दिल्ली अंडर-19 टीम की संभालेंगे कमान #CricketNews #National #AaryavirSehwag #DelhiUnder19Team #VinooMankadTrophy #Ddca #SubahSamachar
