पंजाब ब्लास्ट पर संजय सिंह का बयान: BJP पर नफरत फैलाने का आरोप, कहा- भाजपाइयों तुम्हारा इतिहास आईएसआई के साथ
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए। संजय सिंह ने पंजाब में हुए दो विस्फोटों को लेकर भाजपा की बयानबाजी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले हुए मोड़ विस्फोट की याद दिलाता है। AAP राज्यसभा सांसद @SanjayAzadSln जी की महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता | LIVE https://t.co/nM1u13Cu5p — AAP (@AamAadmiParty) May 7, 2026 संजय सिंह ने कहा कि तब भी अकाली दल और भाजपा की सरकार थी। उस मोड़ विस्फोट का भी कोई पता नहीं चला था। अब बंगाल चुनाव के तुरंत बाद भाजपा 'मिशन पंजाब' की बात कर रही है। संजय सिंह ने कहा कि यह वहां के अमन-चैन को बिगाड़ना, नफरत फैलाना और झगड़े कराना है। उन्होंने भाजपा पर आईएसआई से संबंध होने का आरोप लगाया। सिंह ने पुलवामा विस्फोट में 350 किलो आरडीएक्स के स्रोत पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यह अभी तक पता नहीं चला है कि आरडीएक्स देश में कैसे आई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 10:45 IST
पंजाब ब्लास्ट पर संजय सिंह का बयान: BJP पर नफरत फैलाने का आरोप, कहा- भाजपाइयों तुम्हारा इतिहास आईएसआई के साथ #CityStates #Delhi #PunjabBlastCase #SanjaySinghOnPunjabBlast #SanjaySinghPressConference #DelhiPoliticalNews #MissionPunjabCase #AamAadmiPartyPressConference #PoliticalUpdate #IsiAllegationOnBjp #SubahSamachar
