Panipat News: आंचल और निशांत बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में शनिवार को 70 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने खेलों में खूब पसीना बहाया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। लड़कियों में बीए तृतीय वर्ष की आंचल और लड़कों बीए तृतीय वर्ष के निशांत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को इनाम देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि खेलों में हिस्सा लेने से आत्मविश्वास के साथ टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में कॉलेज के लगभग 80 खिलाड़ी खेल कोटे से देश के विभिन्न सरकारी संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस मौके पर कॉमनवेल्थ खेलों में कांस्य पदक विजेता एवं रोहतक में पुलिस सब-इंस्पेक्टर सुमन कुंडू, स्पोर्ट्स फिटनेस ट्रेनर डॉ. परमजीत सिंह, उप-प्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. संतोष टिक्कू, डॉ. मधु गाबा, प्राध्यापिका आस्था गुप्ता, प्राध्यापक विवेक गुप्ता उपस्थित रहे।ये रहे परिणाम लंबी कूद महिला वर्ग में प्रथम बीए (प्रथम वर्ष) की रितिका, लंबी कूद (पुरुष वर्ग) में प्रथम बीकॉम (प्रथम वर्ष) मनोज रहा। शॉटपुट महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर बीए तृतीय वर्ष की खुशी रही। हाई जंप में महिला वर्ग में प्रथम बीए प्रथम वर्ष की रितिका रही। शॉटपुट पुरुष वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के शुभम प्रथम स्थान स्थान पर रहे। जैवलीन थ्रो महिला वर्ग में प्रथम बीए तृतीय वर्ष की गुंजन रावल और पुरुष वर्ग प्रथम स्थान पर बीए प्रथम वर्ष के भारत शर्मा रहे। डिस्कस थ्रो महिला वर्ग में प्रथम बीए तृतीय वर्ष की खुशी रही। सौ मीटर महिला दौड़ में प्रथम बीए तृतीय वर्ष की आंचल, दो सौ मीटर महिला दौड़ में बीए प्रथम वर्ष की रितिका, 400 मीटर दौड़ महिला वर्ग में प्रथम बीए तृतीय वर्ष की आंचल, 800 मीटर दौड़ महिला वर्ग में प्रथम बीए तृतीय वर्ष की आंचल, 1500 मीटर दौड़ महिला वर्ग में प्रथम बीए तृतीय वर्ष की आंचल, तीन किलोमीटर दौड़ महिला वर्ग में प्रथम बीए द्वितीय वर्ष विधि, पांच किलोमीटर दौड़ महिला वर्ग में प्रथम स्थान बीए द्वितीय वर्ष की विधि रही। सौ मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में प्रथम स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष के रेशव, दो सौ मीटर दौड़ में बीए तृतीय वर्ष के निशांत, चार सौ मीटर दौड़ में बीए तृतीय वर्ष के निशांत, 800 मीटर दौड़ में बीए तृतीय वर्ष के निशांत, 1500 मीटर दौड़ में बीए तृतीय वर्ष के निशांत, पांच किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान बीए तृतीय वर्ष के निशांत, 10 किलोमीटर दौड़ में बीए तृतीय वर्ष के निशांत रहे। हाई जंप पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर बीए प्रथम वर्ष के भारत शर्मा, डिस्कस थ्रो में बीए प्रथम वर्ष के शुभम, 800 मीटर रिले दौड़ में विनय कुमार, अंकुर, निशांत व रेशव की टीम प्रथम रही। वार्षिकखेलकूदप्रतियोगितामें दौड़लगातीखिलाड़ी।संवाद वार्षिकखेलकूदप्रतियोगितामें दौड़लगातीखिलाड़ी।संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 02:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: आंचल और निशांत बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी #AanchalAndNishantBecameTheBestPlayers #SubahSamachar