कई लोगों को फिल्म समझ नहीं आई , आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा की असफलता को फिर किया याद; बजट पर कही ये बात
आमिर खान इन दिनों बेटे जुनैद खान की फिल्म एक दिन को लेकर चर्चाओं में हैं। यह फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तले ही बनी है। इस बीच लाल सिंह चड्ढा की असफलता को लेकर एक बार फिर आमिर खान का दर्द उभरा है। आमिर ने बताया कि कैसे लाल सिंह चड्ढा की असफलता ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की असफलता से पूरी तरह से अलग थी। इसलिए लाल सिंह चड्ढा की असफलता ने उन्हें ज्यादा प्रभावित किया। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की असफलता से नहीं हुई हैरानी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय फिल्म महोत्सव में आमिर ने लाल सिंह चड्ढा और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की सफलता को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि जब 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, तो मुझे हैरानी नहीं हुई क्योंकि मुझे वह फिल्म पसंद नहीं आई थी। इसलिए दर्शक और मैं एक ही राय रखते थे। हालांकि, मुझे दुख जरूर हुआ क्योंकि उस फिल्म को बनाने में बहुत मेहनत लगी थी। आदित्य चोपड़ा ने उसमें बहुत पैसा लगाया था। वह एक बेहतरीन निर्माता हैं। उन्होंने फिल्म के लिए बहुत कुछ किया था। लेकिन यह एक ऐसी दुर्घटना की तरह था, जिसे मैं धीरे-धीरे होते हुए देख सकता था। लेकिन 'लाल सिंह चड्ढा' के बारे में मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छी फिल्म है। यह आज भी एक बहुत अच्छी फिल्म है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 10:26 IST
कई लोगों को फिल्म समझ नहीं आई , आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा की असफलता को फिर किया याद; बजट पर कही ये बात #Bollywood #National #AamirKhan #AamirKhanOnLaalSinghChaddha #LaalSinghChaddhaFlop #LaalSinghChaddhaCollection #AamirKhanDepressedAfterLaalSinghChaddhaFail #LaalSinghChaddhaStarcast #LaalSinghChaddhaStory #LaalSinghChaddhaAamirKhan #KareenaKapoorLaalSinghChaddha #ForrestGump #SubahSamachar
