आज के दिन: सुप्रीम कोर्ट में यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के खिलाफ सुनवाई, सीईसी के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

आज 28 सितंबर को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। देश में आज बैंक कर्मियों की तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की शुरुआत होनी है। इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को लेकर निर्वाचन आयोग में उभरे विवाद को लेकर कांग्रेस भी आज प्रदर्शनों की शुरुआत करेगी। महाराष्ट्र में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी 28 सितंबर को राज्य के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगी, जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के माध्यम से करोड़ों वैध मतदाताओं के नाम हटाकर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा पार्टी ने चुनाव आयोग के भीतर जारी मतभेदों पर भी ज्ञानेश कुमार का विरोध किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 27, 2026, 16:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आज के दिन: सुप्रीम कोर्ट में यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के खिलाफ सुनवाई, सीईसी के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन #IndiaNews #National #AajKeDin #28September2026BigNews #NewsOfTheDay #BigEventsToday #EventOfTheDay #BankersStrike #BankStrike #CecProtest #SubahSamachar