आज के दिन: झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्र करेंगे विधानसभा घेराव, केजरीवाल की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट में सुनवाई
10 अगस्त 2026 सोमवार को श्रावन कृष्ण पक्ष की द्वादशी/त्रयोदशी है। आज का दिन देश और दुनिया में कई बड़े तकनीकी बदलावों, कोर्ट से जुड़े अहम मामलों और व्यापक जन-आंदोलनों का गवाह बनने जा रहा है। संसद से लेकर सड़कों तक और दिल्ली से काठमांडू तक सोमवार को कई बड़े घटनाक्रम होने वाले हैं। 1. रांची में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों का 'विधानसभा घेराव' झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों ने सोमवार को पूर्व-निर्धारित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को जारी रखने का एलान किया है। हाल ही में राज्य के मंत्रियों ने छात्र नेताओं से मिलकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष उनकी मांगों को संवेदनशील तरीके से रखने का आश्वासन दिया था, लेकिन छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगें आधिकारिक रूप से पूरी नहीं हो जातीं, तब तक सड़क पर उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 09, 2026, 20:27 IST
आज के दिन: झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्र करेंगे विधानसभा घेराव, केजरीवाल की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट में सुनवाई #IndiaNews #National #ArvindKejriwalBailEdDelhiHighCourt #SkmBharatChhodoAndolan10August #NdpsActSupremeCourtHearing #DelhiVidhanSabhaCagReport #IndiaNewsToday10August2026 #Jpsc-jsscProtest:JpscJsscProtestRanchi #VidhanSabhaGherao10August #JharkhandStudentAgitation2026 #ParliamentSession:ForeignContributionRegulatio #TopNewsHeadlines10August2026 #SubahSamachar
