Aaj Ka Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के लोग रहस्यमयी, शक्तिशाली और गहरे विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से जुनूनी होते हैं और जो भी काम करते हैं, उसमें पूरी तरह समर्पित हो जाते हैं। ये गुप्त बातें रखने में माहिर होते हैं और इनकी भावनाएँ गहरी होती हैं। ये अपने दोस्तों और रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं, लेकिन अगर कोई इन्हें धोखा दे तो ये उसे माफ नहीं करते। ये कभी-कभी अत्यधिक गुस्सैल और प्रतिशोधी भी हो सकते हैं। जासूसी, रिसर्च, सर्जरी और मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।]आइए जानते हैं आज का राशिफल। ज्योतिष के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं: तो, ना, नी, नू, ने, नो वृश्चिक दैनिक राशिफल(Scorpio Daily Horoscope) आज का दिन संतुलित रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और आप किसी यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। धन और समय का सही उपयोग करें, क्योंकि लापरवाही भविष्य में परेशानी दे सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला जल्दी लेना पड़ सकता है। शुभ रंग: लाल उपाय वृश्चिक राशि के लोग दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें। महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, और रामनाम का जाप भी इनके लिए लाभकारी साबित होता है। Prediction:2026 में रौद्र संवत्सर का देश दुनिया पर पड़ेगा भयावह प्रभाव, यहां पढ़ें पूरी भविष्यवाणी Rashifal 2026:साल 2026 का वार्षिक राशिफल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक 12 महीनों का राशिफल New Year 2026:इन मूलांकों की लव लाइफ के लिए 2026 रहेगा खास, रिश्तों में आएगी नई ऊर्जा डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 18:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aaj Ka Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल #Predictions #National #ScorpioHoroscopeToday #TodayPredictionOfScorpioSign #AajKaVrishchikRashifal #TodaysHoroscope #SubahSamachar