26 अक्तूबर राशिफल: वृषभ राशि वालों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें दिन का हाल

वृषभ राशि वृषभ राशि चक्र की दूसरी राशि है और इसके स्वामी शुक्र देव हैं। इसे पृथ्वी तत्व की राशि माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के जातक धैर्यवान, मेहनती और व्यावहारिक स्वभाव के होते हैं। ये अपने जीवन में सुख-सुविधाओं और आर्थिक स्थिरता को विशेष महत्व देते हैं। अपने फैसलों पर टिके रहना इनकी खासियत होती है, लेकिन कई बार ये जिद्दी भी हो सकते हैं। शुक्रवार का दिन इस राशि के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन सफेद या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनना अच्छा माना जाता है। वृषभदैनिक राशिफल(Taurus Daily Horoscope): आज आपका ध्यान अधूरे कामों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने पर रहेगा। आप जितना धैर्य और सावधानी से आगे बढ़ेंगे, उतना ही बेहतर परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। जल्दबाजी में की गई छोटी सी गलती भी अनावश्यक परेशानी खड़ी कर सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होकर आपकी सराहना कर सकते हैं। सरकारी मामलों में कोई भी कदम उठाने से पहले पूरी जानकारी जुटा लें। घर में किसी पुरानी बात या गलती का खुलासा होने से जीवनसाथी नाराज हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में बहस करने के बजाय अपनी बात स्पष्ट करें और रिश्ते को संभालने की कोशिश करें। साप्ताहिक राशिफल: अक्तूबर का आखिरी सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें प्रेम और आर्थिक स्थिति का हाल ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ मासिक राशिफल अक्तूबर 2026: इन 4 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल वृषभ राशि के जातकों के लिए खर्चीला रहेगा महीना, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है।यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 25, 2026, 13:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




26 अक्तूबर राशिफल: वृषभ राशि वालों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें दिन का हाल #Predictions #National #TodaysHoroscope #VrishabhaRashi #TaurusInHindi #DailyHoroscope #TaurusHoroscopeToday #TaurusZodiacSign #TaurusRashiInHindi #AajKaRashifal #SubahSamachar